बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था, 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा के पेपर लीक मामले और छात्रों से जुड़े लगातार बढ़ते मुद्दों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी के नेतृत्व में गुरुवार को गोलबाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि प्रदेश के लगभग 50 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। ऐसे समय में शिक्षा मंत्री की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने पद से इस्तीफा दें। संगठन का कहना है कि यदि मंत्री यह मानते हैं कि किसी भी गड़बड़ी के लिए मंत्री जिम्मेदार नहीं होता, तो फिर शिक्षा विभाग की सर्वोच्च जवाबदेही किसकी है?

ये खबर भी पढ़ें…
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
बिलासपर... तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सार्वजनिक रूप से यह कह सकते हैं कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था, तब छत्तीसगढ़ में पेपर लीक जैसी गंभीर घटना के बाद वे अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करने से क्यों बच रहे हैं।

पूर्व प्रदेश सचिव सोहराब खान ने कहा कि 50 लाख छात्रों का भविष्य किसी मंत्री की कुर्सी से छोटा नहीं हो सकता। पेपर लीक की घटना ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास कमजोर किया है। ऐसे समय में मंत्री का पहला दायित्व जवाबदेही तय करना होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था लगातार अव्यवस्था का शिकार हो रही है और इसका सीधा असर छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। संगठन ने यह भी कहा कि कोरोना काल में शुरू की गई महतारी दुलार योजना का लाभ अब पात्र विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा है, जिससे अनेक छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एनएसयूआई ने योजना का लाभ तत्काल फिर से शुरू करने की मांग की।

संगठन ने कहा कि छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन सरकार शिक्षा व्यवस्था में पैदा हुए भरोसे के संकट पर मौन है। विद्यार्थियों को जवाब चाहिए, बहाने नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि शिक्षा व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से तत्काल इस्तीफा लिया जाए।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन बिलासपुर से निकलकर पूरे छत्तीसगढ़ में चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। साथ ही बिलासपुर के छात्र-छात्राओं, युवाओं और जागरूक नागरिकों से आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही तय कराने की अपील की गई।

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव रंजेश सिंह, आकाश श्रीवास्तव, रिहान रात्रे, शाहिल अली, देवराज अहिरवार, अमन यादव, कासिम अली, किशन सोनी, संस्कार रजक, आयुष भट्ट, मुकेश कुमार कुरी, सिनू रात्रे, अतुल, कोमल साहू, साहिल अली, वीर यादव, रोहन सारथी, युवराज सूर्यवंशी, कार्तिक नवरंग, अक्षत वैष्णव, रवि सूर्यवंशी, दीनू ध्रुव, आयुष रात्रे, उत्तम दहेड़िया और शुभम खुर्रे सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।