IPL 2026/दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजी ऐसे स्तर पर पहुंच गई है, जहां पहली पारी में बना बड़े से बड़ा स्कोर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। आईपीएल 2026 में तो 200 या उससे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का नया रिकॉर्ड बन गया है।

IPL 2026 में 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI.पहले टी20 सीरीज और अब वनडे सीरीज. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीम को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एमआई पहली पारी में 243 रन बनाकर भी हार गई। इसके पहले अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 264 रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। ये दो मैच बस उदाहरण हैं। IPL 2026 में ऐसा 10 बार हुआ है जब दूसरी पारी में 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य हासिल करते हुए टीमों ने जीत हासिल की है।

यह आईपीएल का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी सीजन में 10 बार 200 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल नहीं हुआ था। आईपीएल 2026 का लगभग आधा सीजन बाकी है। ऐसे में 200 या उससे बड़े लक्ष्य को हासिल करने वाली संख्या बढ़ती सकती है। पुराना रिकॉर्ड 18वें सीजन (आईपीएल 2025) में बना था, जब टीमों ने 9 बार 200 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे मुकाबले में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, तो उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPL 2026 में 200 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल करने वाली टीमों में आरसीबी (2 बार), मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स (3 बार), राजस्थान रॉयल्स (2 बार), और एसआरएच (2 बार) का नाम शामिल है।

IPL में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है। पंजाब ने इसी साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 का लक्ष्य हासिल किया है, जो आईपीएल का रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर भी पंजाब ही है।

ये खबर भी पढ़ें…
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
रायपुर। यूनाइटेड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के युवा पावरलिफ्टर यश खुबचंदानी ने शानदार प्रदर्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPL 2024 में पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 का लक्ष्य हासिल किया था। तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर एसआरएच है।

एसआरएच ने 2025 में पंजाब के खिलाफ 246, 2026 में मुंबई के खिलाफ 244 और 2026 में ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 229 का लक्ष्य हासिल किया है।