CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है, हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में मामूली गिरावट और हल्की वर्षा की संभावना जताई है ।

CG Weather Update।मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुधवार को प्रदेश में गर्मी का तीखा असर देखने को मिला। राजनांदगांव 44 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा । वहीं, राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है । न्यूनतम तापमान की बात करें तो जगदलपुर में सबसे कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।CG Weather Update

  • माना एयरपोर्ट: 43.5 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर: 42.6 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग: 42.6 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर: 41.1 डिग्री सेल्सियस

मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है । इसके पश्चात आगामी 3 दिनों तक तापमान स्थिर रहने का अनुमान है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आगामी 5 दिनों के लिए अलर्ट: प्रदेश के सभी संभागों में अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरना) और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी दी गई है । इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हो सकती है ।

प्रमुख मौसमी प्रणालियां सक्रिय

वर्तमान में तीन प्रमुख मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं जो प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। वहीं, एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका (Trough) दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए नागालैंड तक फैली है। इसके अलावा एक अन्य द्रोणिका उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से झारखंड होते हुए बांग्लादेश तक 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है ।

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर शहर का स्थानीय पूर्वानुमान

राजधानी रायपुर में आज 30 अप्रैल को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है । शहर में शाम या रात को मेघगर्जन के साथ वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।