IND vs ENG, 3rd ODI.पहले टी20 सीरीज और अब वनडे सीरीज. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीम को लगातार दोनों सीरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद टीम इंडिया ने ODI सीरीज भी गंवा दी.

IND vs ENG, 3rd ODI.लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में इंग्लैंड ने बेन डकेट के शतक समेत विस्फोटक बैटिंग और फिर सैम करन के जबरदस्त स्पैल के दम पर टीम इंडिया को 27 रन से हरा दिया. यहां तक कि रोहित शर्मा का ऐतिहासिक शतक भी टीम को नहीं बचा सका. इसके साथ ही 2018 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने 2-1 से ODI सीरीज जीत ली.

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
Ind vs Eng: संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
Ind vs Eng.लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आलोचकों को अपने बल्ले से ऐसा करारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा गया। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट ने धमाकेदार सेंचुरी लगाई। वह 141 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बेथेल ने 91 रन की पारी खेली। जो रूट 74 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के विशाल स्कोर के जवाब में टीम इंडिया 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना सकी। इस तरह इंग्लैंड ने 27 रन से मुकाबला अपने नाम करते हुए 3 मैचों की ODI सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 77 और विराट कोहली ने 74 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने 4 विकेट अपने नाम किए।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को बेन डकेट और जैकब बेथेल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 192 रन जोड़े। बेथेल इस मैच में शतक लगाने से चूक गए और 91 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद डकेट ने जो रूट के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने शतक पूरा किया। डकेट ने इस मैच में 135 बॉल पर 18 चौके और एक छक्के की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए। वहीं जो रूट 48 बॉल पर 74 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे। अंत में जोस बटलर ने 13 बॉल पर 41 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे मुकाबले में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, तो उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब टीम इंडिया को 388 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत थी, तब रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेलकर एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी क्यों कहलाते हैं। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रोहित ने शानदार शतक जड़ते हुए न सिर्फ भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा, बल्कि अपने करियर में एक ऐसा रिकॉर्ड भी जोड़ लिया, जो उनसे पहले कोई भारतीय बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक ODI में रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का 51वां शतक है। इस यादगार पारी के साथ वह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ODI शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में शुमार लॉर्ड्स पर कई भारतीय दिग्गजों ने यादगार पारियां खेलीं, लेकिन ODI फॉर्मेट में तीन डिजिट में पहुंचने का कारनामा पहली बार रोहित शर्मा ने किया।

ये खबर भी पढ़ें…
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
रायपुर। यूनाइटेड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के युवा पावरलिफ्टर यश खुबचंदानी ने शानदार प्रदर्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाल के दिनों में रोहित शर्मा के भविष्य और संन्यास को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि, स्टार सलामी बल्लेबाज ने किसी बयान से नहीं, बल्कि अपने बल्ले से इन सभी अटकलों का जवाब दिया। मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने शुरुआत से ही संभलकर बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

भारत को जीत के लिए 388 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला। ऐसे में रोहित ने पारी की कमान संभालते हुए शानदार टाइमिंग और दमदार स्ट्रोक्स का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान इंग्लैंड के तेज और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की और केवल 84 गेंदों में शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। इससे पहले लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का भारतीय रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था। गांगुली ने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 90 रनों की पारी खेली थी। यही नहीं, रोहित शर्मा लॉर्ड्स में ODI शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 39 साल और 80 दिन की उम्र में ये कारनामा किया। हिटमैन अब ODI में सैकड़ा ठोकने वाले भारत के लिए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित शर्मा दुनिया के उन 10 बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा शतक ठोकने का कारनामा किया है। इस खास क्लब में रोहित शर्मा के अलावा 2 और भारतीय बल्लेबाज भी शुमार हैं। इस लिस्ट में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली दूसरे पायदान पर हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर – 100
  • विराट कोहली – 85
  • रिकी पोंटिंग – 71
  • कुमार संगकारा – 63
  • जैक कैलिस – 62
  • जो रूट – 61
  • हाशिम अमला – 55
  • महेला जयवर्धने – 54
  • ब्रायन लारा – 53
  • रोहित शर्मा – 51

रोहित ने ध्वस्त किए सचिन के कीर्तिमान

रोहित यहीं नहीं रुके। वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। तीनों फॉर्मेट में मिलाकर बतौर सलामी बल्लेबाज उनके नाम अब 46 इंटरनेशनल शतक हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने बतौर ओपनर 45 शतक जड़े थे। अब उनसे आगे केवल ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं। इसके अलावा रोहित ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। 39 साल और 80 दिन की उम्र में वह ODI में शतक जड़ने वाले भारत के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए। रोहित 39 साल की उम्र में ODI शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 38 साल और 327 दिन की उम्र में अपना आखिरी ODI शतक लगाया था।

तीसरे ODI मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 388 रन का विशाल लक्ष्य रखा। मेजबान टीम के लिए बेन डकेट ने 141 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जैकब बेथेल ने 91 रन बनाए। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 74 रन बनाकर नाबाद लौटे।