IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे मुकाबले में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, तो उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नजर आ रहा था. हालांकि इन सबके बीच रोहित शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया. लॉर्ड्स के मुकाबले में जब टीम इंडिया बड़ी मुश्किल में नजर आ रही थी. उस समय रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करके शानदार शतक जड़ दिया. इसी के साथ हिटमैन ने इस मुकाबले में 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए.

IND vs ENG।टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा रोहित टीम इंडिया के लिए वनडे में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
Ind vs Eng: संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
Ind vs Eng.लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आलोचकों को अपने बल्ले से ऐसा करारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा के नाम अब बतौर सलामी बल्लेबाज 46 शतक हो गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 45 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

हिटमैन ने बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी की है. उन्होंने देशों में 15 शतक बना लिए हैं. वो इन देशों में इतने शतक बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद विराट के नाम 10 शतक हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI.पहले टी20 सीरीज और अब वनडे सीरीज. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीम को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लंदन के लॉर्ड्स में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है. रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 110 गेंदों में 138 रनों की तूफानी बल्लेबाजी की है. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में ये 10वां शतक जड़ा है.

रोहित शर्मा के नाम अब  345 से भी ज्यादा छक्के हो गए हैं. इसके अलावा हिटमैन ने इंग्लिश सरजमीं पर वनडे में 1500+ रन बनाए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
रायपुर। यूनाइटेड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के युवा पावरलिफ्टर यश खुबचंदानी ने शानदार प्रदर्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.