Board Exam/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड द्वितीय अवसर पूरक परीक्षा-2026 के दौरान पंडित चक्रपाणि मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में परीक्षा संचालन में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन के औचक निरीक्षण के दौरान केंद्राध्यक्ष वंदिनी श्रीवास्तव अपनी ड्यूटी के बावजूद परीक्षा केंद्र में अनुपस्थित मिलीं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्राध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि कलेक्टर कुलदीप शर्मा 17 जुलाई को बलौदाबाजार जिला शिक्षा अधिकारी संदीप शर्मा के साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में संचालित अर्थशाला का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें प्राचार्य वंदनी श्रीवास्तव की मनमानी की जानकारी मिली। उन्हें पता चला कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित द्वितीय अवसर पूरक परीक्षा-2026 के दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में चल रही है।

इस दौरान केंद्राध्यक्ष के रूप में वंदनी श्रीवास्तव को परीक्षा केंद्र में अनुपस्थित हैं। यह जानकारी पाए जाने पर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान केंद्राध्यक्ष अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थीं। नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान केंद्राध्यक्ष परीक्षा केंद्र की प्रमुख उत्तरदायी अधिकारी होती हैं तथा उनकी निरंतर उपस्थिति अनिवार्य है। उनकी अनुपस्थिति से परीक्षा संचालन की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना उत्पन्न हुई, जो शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता का द्योतक है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के प्रावधानों के प्रतिकूल बताते हुए वंदनी श्रीवास्तव से नोटिस प्राप्त होने के तीन दिवस के भीतर स्पष्ट एवं तथ्यात्मक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उनसे पूछा गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान वे परीक्षा केंद्र पर अनुपस्थित क्यों थीं तथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित अवधि में जवाब प्राप्त नहीं होता है अथवा प्रस्तुत उत्तर असंतोषजनक पाया जाता है, तो नियमानुसार विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित केंद्राध्यक्ष की होगी। नोटिस की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय, कलेक्टर बलौदा बाजार-भाटापारा, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा बाजार को भी सूचनाार्थ प्रेषित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं इस संबंध में जब वंदनी श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 45 साल की नौकरी में हैं, वे पिछले 15 साल से स्कूल में अनुशासन और शिक्षा में सुधार की हैं, जिससे स्कूल के परिणाम में सुधार हुआ है। यह भी कहा कि उनकी तबियत खराब थी, इलाज के लिए वह डॉक्टर के पास गई थी। हालांकि उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे परीक्षा के दौरान ही पार्टी करती दिखाई दे रही हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वे इलाज कराने गई थी।

इस संबंध में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि  बिल्कुल हम चेक करते हैं ऐसी स्थिति नहीं रहनी चाहिए,  दोषियों पर नियम अनुसार कार्रवाई होगी।Board Exam