Lakshmi Yog/ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी योग को बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि कुंडली में इस योग के बनने से व्यक्ति को धन-संपत्ति, सुख-सुविधाओं और आर्थिक उन्नति के अवसर मिलते हैं. यह योग जीवन में सुख-समृद्धि के साथ करियर और कारोबार में तरक्की के रास्ते भी खोल सकता है.

यही वजह है कि ज्योतिष में लक्ष्मी योग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाले शुभ योगों में गिना जाता है.

Lakshmi Yog/दिसंबर 2026 की शुरुआत में भी ग्रहों की खास चाल से लक्ष्मी योग और लक्ष्मी नारायण योग का संयोग बनने जा रहा है. ज्योतिष गणना के मुताबिक, इन शुभ योगों का प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिल सकता है. खासतौर पर कुछ राशि वालों को धन लाभ, नौकरी में तरक्की और अटके हुए काम पूरे होने के मौके मिल सकते हैं.

कब बन रहा है लक्ष्मी योग और लक्ष्मी नारायण योग?

ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल और चंद्रमा की युति से सिंह राशि में लक्ष्मी योग का निर्माण होगा. यह योग 30 नवंबर 2026 की रात 9 बजकर 42 मिनट पर बनेगा, जिसका प्रभाव 1 और 2 दिसंबर को मुख्य रूप से देखने को मिल सकता है. वहीं, तुला राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है, जो 2 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा. इन दोनों शुभ योगों का असर दिसंबर की शुरुआत में कई राशियों के लिए फायदेमंद रह सकता है.

इन 3 राशियों को मिल सकता है खास लाभ

कर्क राशि:- कर्क राशि वालों के लिए दिसंबर की शुरुआत आर्थिक लिहाज से अच्छी रह सकती है. इस दौरान संचित धन में बढ़ोतरी के संकेत हैं और कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. सेल्स, मार्केटिंग या पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को खास फायदा मिल सकता है.

तुला राशि:- तुला राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग तरक्की के नए मौके लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. कारोबार करने वालों को भी अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है.

धनु राशि:- धनु राशि वालों के लिए दिसंबर की शुरुआत भाग्यशाली साबित हो सकती है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है और करियर में बदलाव के अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं.

इन राशियों को भी मिल सकते हैं शुभ परिणाम

कर्क, तुला और धनु के अलावा मेष, वृषभ और मीन राशि वालों के लिए भी दिसंबर का पहला सप्ताह अच्छा रह सकता है. इन राशि के जातकों के अटके हुए काम पूरे होने, कारोबार में नए अवसर मिलने और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. हालांकि, किसी भी बड़े निवेश या आर्थिक फैसले से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा.