रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मी संविलियन के इतिहास में निर्णायक भूमिका निभाने वाले और शिक्षा व शिक्षक हित में निरंतर सक्रिय छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की प्रबंध कार्यकारिणी का प्रांतीय अधिवेशन रायपुर स्थित एडमिरल हॉल में संपन्न हुआ। द्विसत्रीय इस प्रांतीय अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने की, जिसमें प्रांतीय पदाधिकारी, संभाग अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, विकासखंड अध्यक्ष तथा महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

अधिवेशन के दौरान पदाधिकारियों ने शिक्षकों की प्रमुख मांगों, समस्याओं, उनके समाधान और आगामी चरणबद्ध रणनीति पर अपने विचार रखे। प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जमीनी स्तर की समस्याएं सीधे नेतृत्व तक पहुंचती हैं, जिससे प्रभावी रणनीति बनाने और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है, जो सफलता का आधार है। उन्होंने प्रदेश के शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। साथ ही संघ की मान्यता हेतु शासन स्तर पर प्रभावी कार्य करने तथा सदस्यता अभियान व संगठन विस्तार को समयसीमा में पूरा करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

अधिवेशन में लिए गए प्रमुख निर्णय और आंदोलन की रूपरेखा

* 5 से 10 दिसंबर 2026: शीतकालीन सत्र के दौरान या उससे पहले सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

* 15 दिसंबर 2026: कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और संचालक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

* 1 से 30 जनवरी 2027: प्रदेश के सभी विकासखंडों में सम्मेलन व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रमुख मांग

* पूर्व सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन का लाभ एवं वेतन विसंगति का निराकरण।

* टेट (TET) की अनिवार्यता की समाप्ति और टेट के लिए पर्याप्त अवसर।

* विभागीय ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड की व्यवस्था।

* VSK ऑनलाइन उपस्थिति के लिए शासन द्वारा डिवाइस उपलब्ध कराना तथा व्याप्त भय के वातावरण को समाप्त करना।

* कैलेंडर निर्धारित कर सभी स्तरों पर नियमित पदोन्नति।

अधिवेशन में प्रांताध्यक्ष केदार जैन, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, महिला प्रकोष्ठ प्रांताध्यक्ष ममता खालसा, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, अर्जुन रत्नाकर, नरोत्तम चौधरी, सोहन यादव,रूपानंद पटेल, हरीश सिन्हा,विजय राव, सुभाष शर्मा, ताराचंद जायसवाल,अमित दुबे ,कमलेश गावड़े, ओम प्रकाश पाण्डेय,शिवराज ठाकुर संभाग अध्यक्ष मोहन लहरी बिलासपुर, गोपेश साहू रायपुर, विनोद गुप्ता दुर्ग, यशवंत देवांगन बस्तर, राकेश शुक्ला सरगुजा, देवंती पैकरा, जय श्री जायसवाल, सुधा वर्मा जिलाध्यक्ष संतोष टांडे, सचिन त्रिपाठी, विकास सिंह, चोक लाल पटेल, प्रदीप साहू, धनुक वर्मा, कमल वैष्णव, विजय धृतलहरे, श्यामाचरण डनसेना, श्रवण मरकाम,अशोक गोटे, शैलेंद्र मिश्रा, रीता श्रीवास्तव, पंकज पटनायक, कौशल पटेल, सुरेन्द्र पटनायक, पंचराम साहू , रामदेव कौशिक रोशन हिरवानी, अशोक मिर्धा, उमेद गोटीक, राम दास गंधर्व, संतोष ठाकुर, देवेश साहू, राखी मौर्य, कौशल्या साहनी संध्या अवसरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।