schools winter holiday,School Winter Vacation: श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के स्कूली विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जम्मू संभाग के विंटर जोन और कश्मीर संभाग के सभी सरकारी तथा मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।

इस संबंध में 27 नवंबर 2026 को अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। दोनों संभागों के लिए छुट्टियों का कार्यक्रम समान रखा गया है।

जारी आदेश के अनुसार, प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का शीतकालीन अवकाश 14 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 22 फरवरी 2027 तक चलेगा।

किस कक्षा के लिए कब तक रहेगी छुट्टी?schools winter holiday

स्कूल शिक्षा निदेशालय के आदेश के मुताबिक शीतकालीन अवकाश का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक: 30 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक।
  • कक्षा 9वीं से 12वीं तक: 14 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक।

यह अवकाश जम्मू संभाग के विंटर जोन और कश्मीर संभाग के सरकारी तथा मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा।

अवकाश में भी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध रहेंगे शिक्षक/schools winter holiday

निदेशालय ने शिक्षकों की जिम्मेदारियों को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षक आवश्यकता पड़ने पर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्कूल दोबारा खुलने से पहले शिक्षकों को निर्धारित समय पर अपने-अपने संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।

जम्मू संभाग में शिक्षकों को स्कूल खुलने से तीन दिन पहले और कश्मीर संभाग में चार दिन पहले स्कूल में उपस्थित होना होगा। इसका उद्देश्य स्कूल खुलने से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी करना है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई/schools winter holiday

आदेश में कहा गया है कि शीतकालीन अवकाश से जुड़े निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम के क्रियान्वयन में प्रधानाचार्यों या शिक्षकों की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

जम्मू-कश्मीर में हर साल सर्दियों के मौसम में तापमान में भारी गिरावट और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है। इस बार भी विद्यार्थियों को कक्षा के अनुसार अलग-अलग अवधि का विंटर ब्रेक दिया गया है।