Board Exam: जशपुरनगर/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 के सुव्यवस्थित संचालन एवं परीक्षा केन्द्रों में नकल रोकने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित व्यास ने जिले में 8 उड़नदस्ता दल गठित किए हैं।

परीक्षा 08 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रत्येक तहसील के लिए एक-एक उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के अनुसार जशपुर दल के प्रभारी श्री विश्वास राव मस्के अनुविभागीय अधिकारी (रा.), मनोरा के प्रभारी  नीतू भगत तहसीलदार, दुलदुला के प्रभारी राहुल कौशिक तहसीलदार, कुनकुरी के प्रभारी श्री नन्दजी पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी (रा.), फरसाबहार के प्रभारी  ओंकारेश्वर सिंह अनुविभागीय अधिकारी (रा.), कांसाबेल की प्रभारी सुश्री आस्था चन्द्राकार तहसीलदार, बगीचा के प्रभारी श्री प्रदीप कुमार राठिया अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं पत्थलगांव के प्रभारी ऋतुराज सिंह बिसेन अनुविभागीय अधिकारी (रा.) होंगे।

प्रत्येक दल में तहसीलदार/नायब तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उड़नदस्ता दल अपने-अपने आवंटित परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल प्रकरण पाए जाने पर तत्काल नोडल अधिकारी 97103-26488 एवं जिला शिक्षा अधिकारी 93009-83607 को सूचित करना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने सभी दल प्रभारियों को शासकीय वाहन का उपयोग कर परीक्षा समाप्ति के पश्चात निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.