Kawasaki Ninja February 2026 Discount/ अगर आप एक दमदार स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता। दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी कावासाकी इंडिया (Kawasaki India) ने अपनी बेहद लोकप्रिय ‘निंजा’ (Ninja) लाइनअप पर धमाकेदार ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी फरवरी 2026 के अंत तक अपने चुनिंदा मॉडल्स पर 2.5 लाख रुपये तक की भारी छूट दे रही है।

कावासाकी ने सोशल मीडिया के जरिए इस ‘सीमित समय’ के ऑफर की जानकारी साझा की है। यह ऑफर देशभर के सभी अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध है। आइए जानते हैं किस मॉडल पर कितनी बचत हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
ias ips resignation – 14 महीने में 7 युवा IPS अधिकारियों ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दिया
ias ips resignation – 14 महीने में 7 युवा IPS अधिकारियों ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दिया
ias ips resignation/उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित IAS divya mittal ने 30 अगस्त को पद से इस्तीफा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ZX-10R पर सबसे बड़ी बचत: ₹2.5 लाख की छूट/Kawasaki Ninja February 2026 Discount

कावासाकी की सबसे पावरफुल और ट्रैक-फोकस्ड बाइक Ninja ZX-10R पर कंपनी सबसे ज्यादा 2.5 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

  • पुरानी कीमत: ₹20.79 लाख (लगभग)

    ये खबर भी पढ़ें…
    Who is jitendra mishra ram mandir ceo-कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?
    Who is jitendra mishra ram mandir ceo-कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?
    Who is jitendra mishra ram mandir ceo-अयोध्या/अयोध्या के भव्य राम मंदिर के प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों को नई ऊंचाइयों पर...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • नई एक्स-शोरूम कीमत: ₹18.29 लाख
    यह बाइक अपने 998cc इनलाइन-फोर इंजन और करीब 200PS की बेमिसाल पावर के लिए जानी जाती है। रेसिंग DNA पसंद करने वालों के लिए यह एक ‘गोल्डन डील’ है।

स्पोर्ट्स टूरर और मिड-सेगमेंट में भी भारी कटौती/Kawasaki Ninja February 2026 Discount

सिर्फ सुपरबाइक्स ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स टूरिंग और एंट्री-लेवल सेगमेंट में भी बड़ी राहत दी गई है:

ये खबर भी पढ़ें…
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
भोपाल-रायपुर।दस साल पहले मोबाइल हाथ में था, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार और पहुंच आज जैसी नहीं थी। महंगा डेटा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. Kawasaki Ninja 1100 SX: लंबी दूरी की आरामदायक राइड के लिए मशहूर इस स्पोर्ट्स टूरर पर ₹1.43 लाख की छूट मिल रही है। अब इसकी नई कीमत ₹12.99 लाख हो गई है।

  2. Kawasaki Ninja 650: मिड-वेट सेगमेंट की इस पसंदीदा बाइक पर ₹27,000 की कटौती की गई है, जिससे इसकी कीमत ₹7.64 लाख रह गई है।

  3. Kawasaki Ninja 500: इस बाइक पर ₹17,000 का डिस्काउंट है, अब यह ₹5.49 लाख में उपलब्ध है।

  4. Kawasaki Ninja 300: शुरुआती राइडर्स की पहली पसंद निंजा 300 अब ₹28,000 सस्ती होकर मात्र ₹2.89 लाख में मिल रही है।

Ninja ZX-6R के साथ ‘प्रीमियम गिफ्ट’

अगर आप मिड-वेट सुपरस्पोर्ट Ninja ZX-6R खरीदना चाहते हैं, तो कंपनी इस पर सीधा कैश डिस्काउंट तो नहीं दे रही, लेकिन इसके साथ आपको ₹83,000 की कीमत वाला प्रीमियम Ohlins Steering Damper बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। यह राइडिंग के दौरान बाइक के संतुलन को और बेहतर बनाता है।

कावासाकी क्यों दे रही है इतनी बड़ी छूट?

ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला, वित्त वर्ष 2025-26 के अंत से पहले कंपनी अपना पुराना स्टॉक क्लियर (Stock Clearance) करना चाहती है। दूसरा, प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कंपनी 2026 के नए अपडेटेड मॉडल्स लाने की तैयारी में है।