टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम मिड-साइज SUV Sierra का नया Dark Edition लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू होकर ₹20.59 लाख तक जाती है. कंपनी ने इस एडिशन में SUV के डिजाइन और इंटीरियर को ज्यादा डार्क और प्रीमियम लुक देने पर फोकस किया है.

Sierra Dark को पूरी तरह ब्लैक एक्सटीरियर के साथ पेश किया गया है. इसमें Friesian Black पेंट दिया गया है. फ्रंट और रियर बंपर के स्किड प्लेट्स पर Satin Midnight Black फिनिश मिलती है. SUV में 19-इंच के Jet Piano Black अलॉय व्हील दिए गए हैं, जिनमें डायमंड-कट डिजाइन और टिंटेड ब्लैक फिनिश है.

ये खबर भी पढ़ें…
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नए नाम और अपडेटेड डिजाइन के साथ बाजार में उतारने की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टाटा ने इस एडिशन में बाहरी बैजिंग को भी डार्क फिनिश दी है. फ्रंट और रियर के TATA लोगो पर Piano Black और Dark Chrome का इस्तेमाल किया गया है. ग्रिल पर Sierra बैज को भी Dark Chrome फिनिश मिलती है. फ्रंट डोर और टेलगेट पर दिए गए Sierra मैस्कॉट को भी डार्क फिनिश दी गई है. फ्रंट फेंडर पर Dark Edition की पहचान के लिए खास बैज दिया गया है.

Sierra Dark के केबिन में कंपनी ने Violet Eclipse थीम का इस्तेमाल किया है. इसका बेस कलर ब्लैक है, जबकि सीटों, डैशबोर्ड, आर्मरेस्ट और डोर इंसर्ट पर Granite Black आर्ट लेदर दिया गया है. इसके साथ पर्पल स्टिचिंग और दूसरे पर्पल एलिमेंट्स मिलते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एयर वेंट्स और फ्रंट डोर पर पर्पल इंसर्ट दिए गए हैं. फ्रंट कंसोल पर Purple Satin Chrome फिनिश मिलती है. स्टीयरिंग व्हील के निचले हिस्से पर Piano Black फिनिश और डोर हैंडल के अंदर Dark Chrome डिटेलिंग दी गई है. फ्रंट सीटों के हेडरेस्ट पर भी Dark ग्राफिक्स मिलते हैं.

Sierra Dark को सिर्फ टॉप मॉडल तक सीमित नहीं रखा गया है. इसे Pure L, Pure L(O), Pure+ L, Adventure+ L, Accomplished और Accomplished+ वेरिएंट में खरीदा जा सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, यह Smart+ L वेरिएंट में उपलब्ध नहीं है. वेरिएंट के हिसाब से फीचर्स अलग-अलग हैं. Pure L Dark में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर ऑडियो, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वॉयस कमांड, रियर कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड, हिल डिसेंट कंट्रोल, TPMS, लेदरेट सीट और अलॉय व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Pure L(O) में वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर जुड़ते हैं. Pure+ L में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पावर्ड ड्राइवर सीट, थाई सपोर्ट एक्सटेंशन, बॉस मोड और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है.

Adventure+ L में 360-डिग्री SVS HD कैमरा, 4Sight विजिबिलिटी, Superglide Suspension, टेरेन मोड और बड़े डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं, Accomplished वेरिएंट में Level 2 ADAS, HypAR HUD और 12-स्पीकर JBL Black Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम दिया गया है. Accomplished+ में Horizon View ट्रिपल स्क्रीन, Level 2+ ADAS और एडवांस्ड लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Sierra Dark में किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. यानी इसमें वही इंजन और गियरबॉक्स मिलते हैं जो स्टैंडर्ड वेरिएंट में दिए गए हैं. SUV में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं. इनमें 1.5-लीटर Revotron पेट्रोल, 1.5-लीटर Kryojet डीजल और 1.5-लीटर Hyperion टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल हैं.

वेरिएंट के मुताबिक, इसमें 6-स्पीड मैनुअल, पेट्रोल के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक, डीजल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक और टर्बो-पेट्रोल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.

कुल मिलाकर, Sierra Dark में कंपनी ने इंजन या ड्राइविंग सेटअप के बजाय डिजाइन को ज्यादा खास बनाने पर ध्यान दिया है. ब्लैक एक्सटीरियर, डार्क क्रोम, ब्लैक अलॉय व्हील और ब्लैक-पर्पल केबिन इसे रेगुलर Sierra से अलग लुक देते हैं.