Top 5 scooty: रोज सुबह ऑफिस जाने की जल्दी में अगर सवारी सही न हो, तो पूरा दिन खराब हो जाता है. हर दिन के सफर के लिए सिर्फ दिखने में अच्छी स्कूटी लेना समझदारी नहीं है.

रोजमर्रा के इस्तेमाल में अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, भारी ट्रैफिक में आसान हैंडलिंग, सामान रखने के लिए बढ़िया स्पेस, बेहतर सर्विस नेटवर्क बहुत मायने रखता है. भारतीय बाजार में आज कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
नए अवतार में आएगी Maruti WagonR, केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स,पढ़े CNG पर क्या है अपडेट
नए अवतार में आएगी Maruti WagonR, केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स,पढ़े CNG पर क्या है अपडेट
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार वैगनआर को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है. इस कार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जो इन पैमानों पर पूरी तरह खरे उतरते हैं. चाहे बात पेट्रोल बचाने की हो या फिर जाम से आसानी से निकलने की, सही स्कूटी चुनना आपके बजट, समय दोनों के लिए फायदेमंद होता है. हम यहां 5 ऐसी बेस्ट स्कूटी की लिस्ट बता रहे हैं, जो आपके रोजाना के सफर को बेहद आसान बना सकती हैं.

1: होंडा एक्टिवा है भरोसे का नाम

ये खबर भी पढ़ें…
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नए नाम और अपडेटेड डिजाइन के साथ बाजार में उतारने की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय सड़कों पर ऑफिस जाने वालों की पहली पसंद अक्सर होंडा एक्टिवा ही होती है. इसका डिजाइन बेहद सिंपल है. शहर के भारी ट्रैफिक में इस स्कूटी को कंट्रोल करना बहुत आसान रहता है. 110cc इंजन वाली ये स्कूटी अपने दमदार माइलेज के लिए पहचानी जाती है. साल 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इसकी शुरुआती कीमत 77 हजार रुपये के करीब है.

कंपनी इसमें 59 किलोमीटर प्रति लीटर तक के माइलेज का दावा करती है. अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2: टीवीएस जुपिटर में मिलेगा भरपूर स्पेस

जो लोग अपनी रोज की राइड में आराम चाहते हैं, उनके लिए टीवीएस जुपिटर एक शानदार विकल्प है. जुपिटर 125 में 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है. इतने बड़े स्पेस में ऑफिस का बैग, हेलमेट या रोजमर्रा का सामान बहुत आसानी से रखा जा सकता है.

ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि इसका सस्पेंशन सेटअप शहर की ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी सफर को आरामदायक बनाता है. गड्ढों वाली सड़कों पर भी ये स्कूटी आपको झटके महसूस नहीं होने देती.

3: सुजुकी एक्सेस 125 देगी शानदार परफॉर्मेंस

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ऑफिस के अलावा वीकेंड पर भी लंबी राइड पर जाना पसंद है, तो सुजुकी एक्सेस 125 आपके लिए बनी है.

इसमें 124cc का दमदार इंजन मिलता है, जो रोज की भागदौड़ के लिए एकदम परफेक्ट परफॉर्मेंस देता है. बाजार के 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस स्कूटी की शुरुआती कीमत 83 से 86 हजार रुपये के बीच है. वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत थोड़ी बहुत बदल सकती है.

4: स्पोर्टी लुक में यामाहा रेजेडआर

हल्की, स्पोर्टी डिजाइन पसंद करने वालों के लिए यामाहा रेजेडआर 125 एफआई हाइब्रिड एक बेहतरीन मशीन है. इसका हल्का वजन शहर के जाम में इसे मोड़ने या निकालने में बहुत मदद करता है. 125cc इंजन के साथ आने वाली इस स्कूटी की शुरुआती कीमत 82 हजार रुपये के करीब बताई जाती है. इसका माइलेज भी रोजाना के सफर के लिए एकदम सही बैठता है.

5: इलेक्ट्रिक स्कूटी का बढ़ता चलन

अगर आपके घर या ऑफिस में चार्जिंग की अच्छी सुविधा है, तो इलेक्ट्रिक स्कूटी भी आज के समय की बड़ी जरूरत बन चुकी है. रोजाना की छोटी या मध्यम दूरी तय करने वाले लोग पेट्रोल वाली स्कूटी की जगह इलेक्ट्रिक स्कूटी अपनाकर पेट्रोल का मोटा खर्च बचा सकते हैं. इसे खरीदने से पहले अपनी रोज की दूरी तय करना जरूरी है, ताकि रास्ते में बैटरी खत्म होने की कोई टेंशन न रहे.