IMD Alert 2025-देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और कई राज्यों में इसका असर बेहद व्यापक रूप में देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बीते दो दिनों की हल्की बारिश के बाद उमस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IMD Alert 2025-दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे राज्यों में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और बरेली जैसे इलाकों में तुरंत अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

बिहार में अब बारिश थमने लगी है, लेकिन गर्म हवाओं की चेतावनी ने वहां के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड की राजधानी रांची सहित 20 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है, जहां तूफानी हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

IMD Alert 2025-वहीं वैज्ञानिकों का मानना है कि पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार जिलों में इसका असर कम रहेगा, लेकिन अन्य जिलों को सतर्क रहना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्वोत्तर भारत के सातों राज्यों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी गरज के साथ भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। लखनऊ में शनिवार को तड़के आए भयंकर तूफान ने कई पेड़ और बिजली के खंभे गिरा दिए जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

IMD Alert 2025-मध्य प्रदेश में गर्मी चरम पर है। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ग्वालियर, शिवपुरी और मंडला में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं गुना, रतलाम, सागर, दमोह और सीधी जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर संभाग में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के कारण थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन गर्मी की तीव्रता अभी भी कम नहीं हुई है।