बिलासपुर… मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से जुड़ा एक मामला इस व्यवस्था की निगरानी और शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया पर ही सवाल खड़ा कर रहा है। आरोप है कि एक निजी स्कूल से जुड़ी शिकायत में जांच के आदेश को ही महज 24 घंटे के भीतर शिकायत का निराकरण दर्ज कर दिया गया, जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार मूल शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की वास्तविक जांच और कार्रवाई का सवाल अब भी बना हुआ है।

मामला राजकिशोर नगर-मोपका स्थित सीता देवी पब्लिक स्कूल से जुड़ा है। शिकायतकर्ता के रिश्ते के एक बच्चे के इस स्कूल में अध्ययनरत होने के बाद पालक की ओर से उनके रिश्तेदार अधिवक्ता ने स्कूल की कार्यप्रणाली और कथित नियमों के उल्लंघन से जुड़े बिंदुओं को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता को उम्मीद थी कि हेल्पलाइन के माध्यम से मामले की विभागीय जांच होगी और शिकायत में उठाए गए बिंदुओं पर तथ्यात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike/चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ी खबर सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन विभागीय स्तर पर शिकायत के साथ क्या हुआ, यही अब बड़ा सवाल बन गया है। शिकायत के बाद जांच के आदेश की प्रक्रिया आगे बढ़ने की बात सामने आई, लेकिन आरोप है कि जांच पूरी होने या शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की वास्तविक स्थिति सामने आने से पहले ही उसे निराकृत दर्ज कर दिया गया। यानी जिस शिकायत की जांच होनी थी, उसी जांच के आदेश को शिकायत के समाधान के तौर पर दर्ज किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

इस पूरे मामले में सवाल किसी एक अधिकारी की व्यक्तिगत भूमिका से ज्यादा जिला शिक्षा विभाग की शिकायत निवारण व्यवस्था पर है। खासकर तब, जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसी व्यवस्था में शिकायतकर्ता को यह भरोसा दिलाया जाता है कि उसकी शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई होगी। यदि जांच के आदेश को ही अंतिम निराकरण मान लिया जाए तो फिर शिकायत में उठाए गए मूल सवालों की जांच और उसके निष्कर्ष का क्या हुआ, यह स्पष्ट होना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी बाबू राज ने हाल ही में बिलासपुर में पदभार संभाला है। ऐसे में इस प्रकरण को उनके व्यक्तिगत कार्यकाल से जोड़कर देखने के बजाय विभागीय स्तर पर यह जांच का विषय है कि शिकायत किस स्तर पर दर्ज हुई, किस अधिकारी को जांच सौंपी गई, जांच की वास्तविक स्थिति क्या है और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के निराकरण की रिपोर्ट किस आधार पर दर्ज की गई।

अब देखने वाली बात यह होगी कि शिक्षा विभाग इस शिकायत की वास्तविक जांच कराकर उसके मूल बिंदुओं पर तथ्यात्मक कार्रवाई करता है या फिर जांच के आदेश को ही निराकरण मानकर फाइल बंद करने की प्रक्रिया को सही ठहराता है।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.