Weather News:छत्तीसगढ़ में झुलसाती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है और कई जिलों में राहत की उम्मीद जगी है। रायपुर मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

इस दौरान तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में यह बदलाव लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत देने वाला हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary।रायपुर।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य के जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोण्डागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मेघ गर्जना के साथ तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है।

रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में प्रदेश के मध्य एवं दक्षिणी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि भी दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसमी बदलाव की मुख्य वजह उत्तर भारत के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण हैं, जो वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी झारखंड से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय हैं।

इन सिस्टम्स का प्रभाव दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक फैला है, जो छत्तीसगढ़ में भी अस्थिर मौसम की स्थिति पैदा कर रहा है। साथ ही, पूर्वोत्तर विदर्भ से लेकर मन्नार की खाड़ी तक बनी द्रोणिका रेखा तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए मौसम पर असर डाल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की विभिन्न पर्यटन इकाइयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो रायपुर और बिलासपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो जगदलपुर और अंबिकापुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।