CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को बड़ी घोषणा की। अब प्रदेश में अग्रसेन जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में आयोजित दो दिवसीय अग्र महाकुंभ सम्मेलन के मंच से इसकी घोषणा की। ऐलान के बाद सम्मेलन में मौजूद अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने इसका स्वागत किया।

CG Holiday/अंबिकापुर के होटल ग्रैंड वसंत में आयोजित अग्र महाकुंभ सम्मेलन में प्रदेशभर से अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को कार्यक्रम में पहुंचे और मंच से अग्रसेन जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित करने की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike/चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ी खबर सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद समाज के लोगों में उत्साह देखा गया। अग्रसेन जयंती पर अवकाश की मांग को लेकर समाज की ओर से लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। ऐसे में सम्मेलन के मंच से हुई यह घोषणा कार्यक्रम की प्रमुख खबर बन गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज के सामाजिक योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाज ने सामाजिक सेवा के साथ-साथ शिक्षा, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास में समाज के योगदान की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अग्र महाकुंभ सम्मेलन के साथ दशम अग्र अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, अमर अग्रवाल और सांसद चिंतामणि महाराज सहित अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.