CG News-जगदलपुर। शहर के मोतीतालाब पारा में रहने वाले एक बुजुर्ग से शातिर ठग ने बीमा पॉलिसी रिन्यू के नाम पर 20 लाख से अधिक की ठगी कर ली।  मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई है। ठग ने इस बार एसबीआई बैंक के एडीबी ब्रांच के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर से लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 20 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की है।

मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक के एडीबी ब्रांच में डिप्टी मैनेजर के पद में पदस्थ शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड निवासी आनंद राव देशमुख वर्ष 2015 में रिटायर हो गए। इस दौरान उन्होंने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से एक पॉलिसी करवाई थी, आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उन्होंने पॉलिसी की केवल एक किश्त ही जमा की थी. इसके बाद उन्होंने इस पॉलिसी पर ध्यान नहीं दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान वर्ष 2023 के अक्टूबर में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे उनके मोबाइल फोन कर उनकी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यूअल करने का उन्हें झांसा दिया।

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यूअल करने का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने उनसे वर्ष 2023 से लेकर वर्ष 2025 के अप्रैल तक एक बैंक खाते में अलग अलग किश्तों में लगभग 20 लाख से ज्यादा रुपए ऐंठ लिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब इस बात की जानकारी आनंद राव देशमुख के बेटे को पता चली तो उसने शक करते हुए अज्ञात व्यक्ति के फ़ोन नम्बर पर उससे सम्पर्क किया। बेटे के द्वारा अज्ञात व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उनके पिता की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू नहीं हुई है। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने पूरी रकम वापस करने की बात कही। कुछ दिनों के बाद अज्ञात व्यक्ति ने विभिन्न माध्यमों से पीडि़त के बैंक खाते में 9 लाख 2 हजार रुपए जमा कर दिए, लेकिन 11 लाख 88 हजार से ज्यादा रुपए अभी तक नहीं लौटाए हैं।

पीडि़त ने इस मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.