Honda CB350C Special Edition-होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपनी 350cc रेट्रो क्लासिक मोटरसाइकिल लाइनअप को और मजबूत करते हुए बिल्कुल नई Honda CB350C Special Edition लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है .

Honda CB350C Special Edition/डिलीवरी अक्टूबर 2025 के पहले हफ्ते से होंडा के बिगविंग डीलरशिप पर मिलेगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.01 लाख रुपए तय की गई है, जो CB350C रेंज में सबसे ज्यादा है।

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
मुंबई  । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई CB350C Special Edition में कई कॉस्मेटिक अपग्रेड दिए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं। बाइक में फ्यूल टैंक और फेंडर्स पर नए ग्राफिक्स, स्पेशल एडिशन स्टीकर और क्रोम रियर ग्रैब रेल जैसे रेट्रो एलिमेंट शामिल किए गए हैं। सीट के लिए ब्लैक और ब्राउन कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जबकि बाइक दो नए शेड्स – Rebel Red Metallic और Matte Dune Brown – में उपलब्ध होगी।

Honda CB350C Special Edition/फीचर्स के मामले में भी यह बाइक किसी से कम नहीं है। इसमें डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS), असिस्ट और स्लिपर क्लच, Honda Selectable Torque Control (HSTC) और डुअल-चैनल ABS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026।सनातन संस्कृति में पितृपक्ष को मुख्य रूप से पूर्वजों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का काल माना जाता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Honda CB350C Special Edition को 348.36cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, BSVI OBD2B E20 PGM-FI इंजन से पावर मिलती है। यह इंजन 5,500 rpm पर 20 hp की पावर और 3,000 rpm पर 29.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्मूथ राइडिंग का अनुभव कराता है।

CB350C Special Edition की कीमत DLX (1.97 लाख रुपये) और DLX Pro (2.00 लाख रुपये) वेरिएंट्स से ज्यादा रखी गई है। इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और जावा 42 जैसे पॉपुलर रेट्रो क्लासिक मोटरसाइकिल्स से होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
दिल्ली।सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए और प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर Galaxy S26 FE को आधिकारिक तौर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.