Maruti Suzuki Celerio/मारुति सुजुकी Celerio भले ही देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक न हो, लेकिन यह उन ग्राहकों की पहली पसंद रही है जो एंट्री-लेवल कार से एक कदम ऊपर किफायती और प्रैक्टिकल कार खरीदना चाहते हैं।

अब कंपनी ने इस कार को और भी आकर्षक बना दिया है, क्योंकि GST दरों में बदलाव के बाद इसकी कीमतों में 94,000 रुपये तक की कटौती की गई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में इसकी बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
मुंबई  । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Maruti Suzuki Celerio/नई कीमतों के अनुसार, Maruti Suzuki Celerio के बेस वेरिएंट LXi की कीमत में सबसे ज्यादा 94,000 रुपये की कटौती की गई है। वहीं टॉप वेरिएंट ZXi Plus MT की कीमत में 59,000 रुपये की कमी आई है।

Celerio के मैनुअल वेरिएंट्स पर 59,000 रुपये से लेकर 94,000 रुपये तक की कटौती की गई है, जबकि AMT वेरिएंट्स में 66,000 रुपये से 89,000 रुपये तक की कमी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026।सनातन संस्कृति में पितृपक्ष को मुख्य रूप से पूर्वजों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का काल माना जाता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मारुति सुजुकी ने Celerio को पहले ही नए डिजाइन और फीचर्स के साथ अपडेट किया था, जो अब सात कलर ऑप्शन में उपलब्ध है – स्पीडी ब्लू, ग्लिस्टनिंग ग्रे, आर्कटिक व्हाइट, सिल्की सिल्वर, सॉलिड फायर रेड, कैफीन ब्राउन और पर्ल ब्लूइश ब्लैक।

Maruti Suzuki Celerio/पावर की बात करें तो Maruti Suzuki Celerio में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो चुनिंदा वेरिएंट्स में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ आता है। पेट्रोल वर्जन 25.24 km/l से 26.68 km/l तक का माइलेज देता है, जबकि CNG वेरिएंट 34.43 km/kg तक की दमदार फ्यूल एफिशिएंसी ऑफर करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
दिल्ली।सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए और प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर Galaxy S26 FE को आधिकारिक तौर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कीमत में भारी कमी और शानदार माइलेज के चलते Maruti Suzuki Celerio अब पहले से भी ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी है। यह कार सीधे तौर पर Tata Tiago और Hyundai Santro जैसी कारों को कड़ी टक्कर देती है।