2025 Hyundai Venue N Line/अप्रैल 2025 में सामने आई पहली स्पाय तस्वीरों के बाद अब सेकंड जनरेशन हुंडई वेन्यू एन लाइन को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार कार के कई अहम फीचर्स का खुलासा हुआ है, जिससे साफ हो गया है कि कंपनी इसे पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और एडवांस्ड बनाने की तैयारी कर रही है।

2025 Hyundai Venue N Line/सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला बदलाव ड्युअल एग्जॉस्ट पाइप्स का है, जो इसके स्पोर्टियर लुक को और भी दमदार बना रहा है। इसके अलावा इस बार हुंडई डायनैमिक टर्न इंडिकेटर्स का इस्तेमाल करने जा रही है, जो पहली बार वेन्यू और इसके एन लाइन वर्जन में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
मुंबई  । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2025 Hyundai Venue N Line/कार के टेस्ट मॉडल में ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप भी नजर आया है। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, डीआरएल, पूरी चौड़ाई वाली लाइट बार और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स शामिल हैं। यही सेटअप नई जनरेशन वेन्यू के स्टैंडर्ड वर्जन में भी देखने को मिल सकता है।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में भी वेन्यू एन लाइन लेवल-2 ADAS से लैस होगी। इसके संकेत बाएं ORVM पर दिखे ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग साइन से मिले हैं। वहीं इंटीरियर की झलक तो नहीं मिली, लेकिन उम्मीद है कि इसमें नई क्रेटा की तरह ड्युअल-स्क्रीन सेटअप मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026।सनातन संस्कृति में पितृपक्ष को मुख्य रूप से पूर्वजों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का काल माना जाता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंजन की बात करें तो आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें मौजूदा वेन्यू एन लाइन वाला 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही मिलेगा।

कीमत को लेकर माना जा रहा है कि नई हुंडई वेन्यू एन लाइन मौजूदा मॉडल से महंगी होगी, जिसकी प्राइस अभी 11.11 लाख से 12.81 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

ये खबर भी पढ़ें…
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
दिल्ली।सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए और प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर Galaxy S26 FE को आधिकारिक तौर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, महिंद्रा XUV 3XO और रेनो काइगर जैसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV से होगा।