जयपुर। राज्य सरकार के सेवानिवृत कार्मिकों के पेंशन संबंधी प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए अब वर्ष में 4 बार पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी। इसके तहत इस वर्ष की पहली पेंशन अदालत का आयोजन 27 अप्रैल को किया जा रहा है।

पेंशन अदालत में इस बार शिक्षा विभाग के सेवानिवृत कार्मिकों की पेंशन सम्बंधित समस्याओं के समाधान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
पहली पेंशन अदालत का आयोजन 27 अप्रैल को, शिक्षा विभाग के पेंशन प्रकरणों का मौके पर होगा समाधान 
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निदेशक, पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण श्री महेंद्र सिंह भूकर ने बताया कि पेंशन अदालत का आयोजन संभाग स्तर पर किया जा रहा है।

प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित पेंशनर अपना आवेदन पत्र मय संपूर्ण दस्तावेज 25 मार्च तक पेंशन विभाग, शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों एवं संबंधित कोषालय में भेज सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि पेंशन अदालत में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत कार्मिकों के किसी कारणवश निस्तारित नहीं हुए पेंशन प्रकरणों का अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया जाएगा। पेंशनर व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशन अदालत में जुड़ सकेंगे।

उन्होंने बताया कि पेंशन अदालत के लिए निर्धारित आवेदन पत्र शिक्षा विभाग एवं पेंशन विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 3 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.