Cg news।सूरजपुर। ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए सूरजपुर जिले के आरक्षक मसत राम पैंकरा के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर तथा भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर अविनाश पाणिग्रही दिवंगत आरक्षक के गृहग्राम चकेरी (शर्मा), थाना उदयपुर, जिला सरगुजा पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी कुसुम सिंह को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरक्षक मसत राम पैंकरा जिला सूरजपुर में पदस्थ थे और डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर के गनमैन के रूप में कार्यरत थे। 17 सितम्बर 2025 को ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में उनका आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना पर पुलिस विभाग ने गहरा शोक व्यक्त किया था।

13 मार्च 2026 को डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने बैंक अधिकारियों के साथ दिवंगत आरक्षक के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी और भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -सीएम हेल्पलाइन शिकायत के निपटारे पर विवाद, DEO दफ्तर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Cg news -सीएम हेल्पलाइन शिकायत के निपटारे पर विवाद, DEO दफ्तर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Cg news -छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत के कथित जल्दबाजी और संदिग्ध निपटारे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिवंगत आरक्षक की धर्मपत्नी व परिजनों ने सहायता राशि मिलने पर छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस प्रशासन और बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि आरक्षक की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके बड़े पुत्र गणेश प्रसाद को अनुकम्पा नियुक्ति के तहत नव आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है।

पुलिस सैलरी पैकेज योजना का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके आश्रित परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन सके। इस अवसर पर डिप्टी मैनेजर प्रेमशंकर सिंह, दिवंगत आरक्षक के पिता बीर सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -आत्मानंद स्कूल में बड़ा बवाल,शराबी शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, शिकायत करने पहुंचे छात्र को प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़
Cg news -आत्मानंद स्कूल में बड़ा बवाल,शराबी शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, शिकायत करने पहुंचे छात्र को प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़
Cg news -छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में एक सनसनीखेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.