बिलासपुर…बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले में एफआईआर दर्ज होने और लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बीच जिला प्रशासन ने पहली बड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जारी अलग-अलग आदेशों में तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित किया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार तहसील कार्यालय बिलासपुर के सहायक ग्रेड-2 नरेंद्र कुमार कौशिक, तहसील कार्यालय कोटा के सहायक ग्रेड-2 गरीब राम बिंझवार तथा तहसील कार्यालय बेलतरा के सहायक ग्रेड-2 हरिशंकर राठौर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम,1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। तीनों के खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरणों और गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
बिलासपुर...शराब पीने के लिए पैसे मांगे, इनकार मिला तो विवाद बढ़ गया और लोहे के चापड़ से हमला कर दिया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच सरकंडा पुलिस कर रही है। जांच के दौरान अब तक 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं और कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पुलिस लगातार दस्तावेजों की जांच, पूछताछ और अन्य संदिग्धों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

यह मामला विधानसभा में भी गूंजा था, जहां फर्जी सर्पदंश प्रकरणों के जरिए सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद जांच ने रफ्तार पकड़ी और अब प्रशासन ने भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक ही दिन तीन कर्मचारियों के निलंबन को इस मामले में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है। माना जा रहा है कि जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आने पर उनके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.