बिलासपुर…शहर के लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच ‘हमर बिलासपुर’ की ओर से आयोजित ‘कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ फाइनल प्रेडिक्शन प्रतियोगिता के विजेताओं का शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने विजेताओं को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया और कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग समाज को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

विश्व कप फुटबॉल फाइनल में स्पेन की 1-0 से जीत पर आधारित इस प्रतियोगिता में कुल 432 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 208 प्रतिभागियों ने स्पेन की जीत का अनुमान लगाया, जबकि 90 मिनट में स्पेन की 1-0 की जीत का सटीक पूर्वानुमान लगाने वाले मनीष आकाशी, विकास चौबे, सुमित पाल सलूजा, एस.एस. ठाकुर, लवलीन सलूजा, अतुल पटेल, सुरेश कुमार और उत्तम तिवारी विजेता बने।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमर अग्रवाल ने कहा कि ‘हमर बिलासपुर’ जैसी पहल युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता को भी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक सोशल मीडिया समाज में सकारात्मक संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन सकता है।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार रूद्र अवस्थी, पूर्व महापौर किशोर राय, अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक, भाजपा नेता अनिल दुआ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच विकसित होती है तथा ऐसे आयोजन समाज में स्वस्थ संवाद और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि वे वर्ष 1982 से फुटबॉल का अनुसरण कर रहे हैं और देश में फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों के प्रति बढ़ता उत्साह उत्साहजनक है। वरिष्ठ पत्रकार रूद्र अवस्थी ने भी खेल संस्कृति और सकारात्मक सोशल मीडिया अभियानों की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।

सम्मान समारोह के बाद अमर अग्रवाल ने प्रतिभागियों और शहरवासियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिलासपुर के विकास के लिए करीब दो से ढाई हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है और जनविश्वास हासिल करने के लिए निरंतर जनता के बीच काम करना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में भाजयुमो नेता रोशन सिंह, महर्षि बाजपेयी, दुर्गेश पांडे, प्रवीण दुबे, रोटरी क्लब अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, चरणजीत गंभीर, प्रकाश माहेश्वरी, अशोक बजाज, विभिन्न खेल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय दुआ और रौनक साव ने किया। अंत में भविष्य में भी खेल, सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों को लगातार जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।