IAS Transfer/भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची में 20 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा 6 वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में रतलाम, अनूपपुर, शहडोल, खरगोन, मंदसौर और आगरमालवा को नए कलेक्टर मिले हैं।

1992 बैच के के.सी. गुप्ता को कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी यथावत रखते हुए उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike/चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ी खबर सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1995 बैच के सचिन सिन्हा को आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के महानिदेशक पद से हटाकर अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है।

1997 बैच के राघवेन्द्र कुमार सिंह अब वन विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। उन्हें आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं संदीप यादव को प्रमुख सचिव, जल संसाधन विभाग बनाया गया है। उनके पास प्रवासी भारतीय विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2004 बैच के जॉन किंग्सली ए.आर. को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके पास सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

पूर्व इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं भास्कर लक्षकार इंदौर के नए संभागायुक्त होंगे। उन्हें नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तबादला आदेश के तहत अजय कटेसरिया को रतलाम, रत्नाकर झा को अनूपपुर, मिशा सिंह को शहडोल, गुरू प्रसाद को खरगोन, दिव्यांक सिंह को मंदसौर और डॉ. शेर सिंह मीना को आगरमालवा का नया कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं वर्तमान कलेक्टरों में केदार सिंह को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। हर्षल पंचोली को एप्को, भोपाल का कार्यपालन संचालक बनाया गया है। अदिति गर्ग को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में विक्रय-सह-आयुक्त-सह-संचालक की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रीति यादव को मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी), इंदौर का कार्यकारी संचालक बनाया गया है।

सरकार ने 6 वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया है। नीरज मंडलोई से ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर उन्हें औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मनीष सिंह को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के साथ ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. ई. रमेश कुमार अब राजस्व विभाग के साथ नर्मदा घाटी विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

सचिन सिन्हा के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का कार्यभार संभालने के बाद मनीष सिंह इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए हैं। वहीं हर्षल पंचोली के एप्को का कार्यभार संभालने के बाद सुधीर कुमार कोचर को एप्को के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

इसके अलावा कुमार पुरुषोत्तम को मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सिद्धार्थ जैन को मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव और हिमांशु प्रजापति को इंदौर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है।