बिलासपुर । अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा  का आज नगर आगमन हुआ।जिसमें रेस्ट हाउस छत्तीसगढ़ भवन विश्रामगृह में उनका स्वागत पंजाबी सिख समाज ने पुष्पहार एवं सिरोपा भेट कर किया । इस अवसर पर अमरजीत सिंह छाबड़ा  से समाज में कराए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के चर्चा की गई।

चर्चा में यह बात प्रमुख थी कि समाज को कैसे आगे लेकर आएं और अल्पसंख्यक समाज को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जन जन तक कैसे पहुंचाए ।सरदार अमरजीत सिंह ने अल्पसंख्यक समाज को आगे लाने और उनको सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की  । उन्होंने कहा मैं हर समय इसके लिए उपलब्ध हूं। आप कभी भी मुझसे बात कर सकते हैं या मुझसे मिल सकते है  ।आज समाज के सभी लोगों ने अमरजीत छाबड़ा  से मिलकर इसके लिए उनका धन्यवाद किया ।आज उनसे मिलने वालों में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी, सह सचिव जसवीर सिंह गांधी, उपाध्यक्ष मंजीत सिंह अरोरा, प्रितपाल सिंह गंभीर, डिम्पल उपवेजा, राजेंद्र सिं,ह अमनदीप सिंह, बलजीत सिंह गंभीर, अमरजीत सिंह टुटेजा ,सतिंदर सिंह गांधी, रमनदीप सिंह सलूजा,बुधवारी व्यापारी के अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ,अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमोलक सिंह सलूजा ,बलजीत सिंह खनूजा, संजय सलूजा, जसमीत अजमानी, आशीष जुनेजा आदि उपस्थित रहे ।