Police transfer।रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी हुआ है। जारी आदेश के अनुसार, 21 पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से नई पदस्थापना दी गई है।

Police transfer।यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद जारी किया गया है। DGP अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से अधिकारियों के तबादले के अलग-अलग आदेश जारी हुए हैं।