Transfer News।बिलासपुर। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में पदस्थ 6 अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

स्थानांतरण से बिलासपुर आए संयुक्त कलेक्टर नंद कुमार चौबे को बिल्हा का एसडीएम बनाया गया है। साथ ही इन्हें नजूल बिलासपुर और डीएमएफ का अतिरिक्त प्रभार भी

दिया गया है।  बजरंग सिंह वर्मा को मस्तूरी के

एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। सीमा पात्रे को एसडीएम कोटा बनाया गया है। वर्तमान में बिल्हा में एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी अब बिलासपुर की एसडीएम होंगी। नारायण प्रसाद गबेल को तखतपुर एसडीएम बनाया गया है।

मस्तूरी के एसडीएम शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इस नई पदस्थापना के बाद डिप्टी कलेक्टर भवानी शंकर साव कोटा एसडीएम के अतिरिक्त प्रभार और डिप्टी कलेक्टर सालिकराम गुप्ता तखतपुर एसडीएम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिए गए हैं।