Deo transfer -बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव को आखिरकार पद से हटा दिया गया है।

मिली जानकारी मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग ने 28 सितंबर 2026 को आदेश जारी करते हुए उनका तबादला कर दिया है। उनकी जगह अब नरेंद्र कुमार निरापुरे को बलरामपुर-रामानुजगंज का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

बता दे कि स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मनीराम यादव को बलरामपुर-रामानुजगंज के प्रभारी DEO पद से हटाकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा, विकासखंड अंबिकापुर, जिला सरगुजा में पदस्थ किया गया है।

विभाग ने शासकीय हाई स्कूल कोराचा, विकासखंड मानपुर, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के प्राचार्य नरेंद्र कुमार निरापुरे को बलरामपुर-रामानुजगंज का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया है।