cg crime news-छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बसना थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुर में एक युवक ने समाज में बदनामी के डर से अपनी मूक-बधिर और गर्भवती प्रेमिका की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को महज छह घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

cg crime news/इस खौफनाक घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार की सुबह ग्राम इंद्रपुर के रहने वाले रामदास अजगल्ले ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री पुष्पा अजगल्ले का शव घर से करीब 150 मीटर दूर रविलाल नाग के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा है। पुष्पा जन्म से ही मूक-बधिर थी।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा प्रहार, 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपी हिरासत में
ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा प्रहार, 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपी हिरासत में
जशपुर...जिले में गौवंश वध के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत कोतबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, मृतका के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से किए गए वार के गहरे निशान थे। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देशन में तत्काल एक स्पेशल टीम का गठन किया गया और घटनास्थल पर फॉरेंसिक (FSL) टीम व डॉग स्क्वॉड को बुलाकर गहन जांच शुरू की गई।

पुलिस की तफ्तीश और मृतका के परिजनों से पूछताछ के दौरान टीम को एक अहम सुराग हाथ लगा। जांच में यह बात निकलकर सामने आई कि गांव के ही रहने वाले 27 वर्षीय लोकनाथ पटेल ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ प्रेम संबंध बनाए थे। मेडिकल स्थिति और पूछताछ में यह भी स्पष्ट हुआ कि युवती गर्भवती थी और वह लगातार आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इन्ही तथ्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही लोकनाथ पटेल को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की।

ये खबर भी पढ़ें…
मजबूत जांच और पुख्ता सबूतों से हत्या का आरोपी दोषी, विवेचक को मिला इनाम
मजबूत जांच और पुख्ता सबूतों से हत्या का आरोपी दोषी, विवेचक को मिला इनाम
सूरजपुर (मनीष जायसवाल ) किसी भी आपराधिक मामले में FIR दर्ज होना जांच की शुरुआत होती है। घटना की सच्चाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सख्ती से हुई पूछताछ में आरोपी लोकनाथ टूट गया और उसने अपना खौफनाक जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका के गर्भवती होने के बाद से ही वह तनाव में था।

युवती लगातार उस पर शादी का दबाव डाल रही थी, लेकिन लोकनाथ समाज में अपनी बदनामी और पारिवारिक दबाव से डरा हुआ था। इसी डर के कारण उसने अपनी ही प्रेमिका को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रची। सोमवार की देर रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच उसने युवती को बातचीत के बहाने चुपके से खेत में बुलाया।

ये खबर भी पढ़ें…
एक करोड़ की ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो और मौत का खेल! थानेदार आत्महत्या कांड में बाप-बेटी और वकील गिरफ्तार
एक करोड़ की ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो और मौत का खेल! थानेदार आत्महत्या कांड में बाप-बेटी और वकील गिरफ्तार
बस्ती...वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या का मामला अब एक सनसनीखेज हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग प्रकरण के रूप में सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cg crime news/खेत में पहुंचने के बाद लोकनाथ ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी और विवाद बढ़ गया, तो उसने अपना आपा खो दिया। आरोपी ने पास ही पड़े एक भारी पत्थर को उठाया और युवती के सिर तथा चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।