CG: रायपुर। छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नियमित अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के समस्त ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई हैं। यह फैसल मण्डल ने राष्ट्रीयकृत बैंकों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए लिया हैं।

मण्डल द्वारा जारी आदेश में लिखा हैं…

”छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर व्दारा समस्त मान्यता संस्थाओं हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नियमित अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के समस्त ऑनलाईन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30.09.2026 निर्धारित की गई थी।

राष्ट्रीयकृत बैंकों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर मण्डल से मान्यता प्राप्त संस्थाओं में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों के नामांकन शुल्क, परीक्षा शुल्क एवं परीक्षा आवेदन पत्र शुल्क को ऑनलाईन भुगतान की अंतिम तिथि 07.10.2026 तक वृध्दि की जाती है तथा मण्डल नियमानुसार ऑनलाईन शुल्क भुगतान हेतु प्रति दिवस रुपये 1,000/-विलंब शुल्क की गणना दिनांक 08.10.2026 से की जायेगी।”

नीचे देखें आदेश