Education news/कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाले छात्रों के लिए शिक्षा मंत्रालय ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर नेशनल लेवल की ऑनलाइन क्विज शुरू की है. यह क्विज स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत आयोजित की जा रही है.

इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को कचरे के सही मैनेजमेंट, उसके वर्गीकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है.

ये खबर भी पढ़ें…
DUSU Election Result 2026: छात्रों के लिए क्या-क्या करेंगे? जीत के बाद ABVP के यश डबास ने बताया प्लान
DUSU Election Result 2026: छात्रों के लिए क्या-क्या करेंगे? जीत के बाद ABVP के यश डबास ने बताया प्लान
DUSU चुनाव 2026 के नतीजों के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं. अध्यक्ष यश डबास हॉस्टल-PG सुरक्षा ऑडिट कराएंगे,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्र इस क्विज में शामिल होकर अपने ज्ञान को परख सकते हैं और स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने के तरीकों के बारे में भी जान सकते हैं. क्विज में शामिल होने के लिए छात्रों को अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी.

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, छात्र 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक इस राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी में हिस्सा ले सकते हैं. यह पहल मिशन लाइफ पोर्टल के इको क्लब्स के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
DUSU Election – DUSU चुनाव में बस कंडेक्टर के बेटे ने रचा इतिहास
DUSU Election – DUSU चुनाव में बस कंडेक्टर के बेटे ने रचा इतिहास
एक्स पर एक पोस्ट में शौकीन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों का धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा, यह जीत मेरी नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार यह प्रश्नोत्तरी कक्षा 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए है. इसमें शामिल होने के दौरान छात्रों को अपना नाम, कक्षा और आयु दर्ज करनी होगी. इसके अलावा स्कूल का UDISE कोड भी भरना जरूरी होगा. इसके जरिए अभियान में स्कूलों की भागीदारी का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा.

मिली जानकारी मुताबिक विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने छात्रों की तैयारी के लिए स्टडी मैटेरियल भी उपलब्ध करवाया है. यह सामग्री आधिकारिक इको क्लब पोर्टल ecoclubs.education.gov.in पर दी गई है. कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए मॉड्यूल 1, 2 और 3 से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराई गई है. छात्र क्विज में शामिल होने से पहले इन मॉड्यूल की स्टडी कर सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
NEET PG 2026 की जल्द आएगी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट, जानें रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट
NEET PG 2026 की जल्द आएगी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट, जानें रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट
NEET PG 2026 के उम्मीदवारों को आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का इंतजार है. NBEMS जल्द दोनों जारी कर सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्रालय की ओर से उपलब्ध कराई गई स्टडी मैटेरियल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी गई है. इसके अनुसार घरों और स्कूलों समेत सभी जगहों पर कचरे को पैदा होने वाली जगह पर ही अलग करना जरूरी है.

कचरे को गीला, सूखा, स्वच्छता संबंधी और विशेष देखभाल वाले अपशिष्ट की चार श्रेणियों में बांटा गया है. इसके बाद अलग किए गए कचरे को अधिकृत अपशिष्ट संग्राहक को सौंपना चाहिए.