CG Congess/रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले उनका दौरा तीन दिवसी था। अब वे दो दिवसीय दौरे पर 27 और 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठकों के साथ राजनीतिक मामलों की समिति, विधायकों और फ्रंटल अर्गेनाइजेशन के प्रमुखों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में शिरकत करेंगे। प्रदेश प्रभारी कांग्रेस के मार्च कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

सांसद सुखदेव भगत 27 सितंबर को दोपहर 2:25 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी PCC कार्यालय पहुंचेंगे। शाम 5:30 बजे राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। शाम 6:30 बजे कांग्रेस पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक लेंगे। रात 8 बजे कांग्रेस विधायकों के साथ डिनर में शामिल होंगे।

28 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों से रु-ब-रू होंगे। सुबह 11:30 बजे कनेक्ट सेंटर की बैठक लेंगे।दोपहर 2 बजे कांग्रेस के मार्च कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे।

शाम 5 बजे कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक लेंगे। सांसद भगत रात 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान होने वाली इन बैठकों को संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।