बिलासपुर..छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने जिले में अवैध प्रवासियों, अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए आम नागरिकों से भी सक्रिय सहयोग की अपील की गई है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि जिले में किरायेदारों का सत्यापन अभियान तेज किया जाएगा। सभी मकान मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किराए पर रहने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पूरी जानकारी और पहचान संबंधी दस्तावेज अपने पास रखें तथा इसकी सूचना संबंधित थाना को अनिवार्य रूप से दें।

ये खबर भी पढ़ें…
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
बिलासपर... तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और अन्य ठहरने वाले प्रतिष्ठानों के संचालकों को भी निर्देशित किया है कि वहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा रिकॉर्ड रखें और आवश्यक जानकारी स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराएं। यदि कोई संचालक नियमों की अनदेखी करता है और बाद में कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने नागरिकों की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास कोई संदिग्ध, अवैध रूप से रह रहा विदेशी नागरिक या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो तत्काल इस नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रजनेश सिंह ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग तभी संभव है जब जनता और पुलिस मिलकर काम करें। जिले की शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए आम नागरिकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सुरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी बिना देर किए पुलिस तक पहुंचाएं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देशानुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध घुसपैठ, फर्जी पहचान, संदिग्ध गतिविधियों और कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों तथा नियमों का पालन नहीं करने वाले होटल और लॉज संचालकों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.