बिलासपुर..न्यायालय परिसर में शासकीय कार्य में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमृतदास डहरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2025 को थाना तखतपुर के एक एट्रोसिटी एक्ट प्रकरण के आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए विशेष न्यायालय एट्रोसिटी, बिलासपुर में पेश किया गया था। इसी दौरान अमृत डहरिया अपने साथियों के साथ न्यायालय परिसर पहुंचा और आरोपी के समर्थन में हंगामा करते हुए पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की। आरोप है कि उन्होंने न्यायालयीन और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई, पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की, अश्लील गाली-गलौज की तथा आरोपी को छोड़ने का दबाव बनाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की लिखित शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 221, 132, 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले में मुख्य आरोपी अमृतदास डहरिया, निवासी बेलसरी, थाना तखतपुर को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालयीन प्रक्रिया या शासकीय कार्य में बाधा डालने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी विधिसम्मत और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.