बिलासपुर…खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कटस्म मिलिंग में बड़ी अनियमितता सामने आई है। कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने विकासखंड बिल्हा के ग्राम केसला में संचालित गायत्री फूड प्रोडक्ट राइस मिल पर कार्रवाई करते हुए 6 करोड़ 86 लाख 58 हजार 800 रुपये मूल्य का धान जब्त कर मिल को सील कर दिया।

कागज़ में पूरा, ज़मीन पर अधूरा स्टॉक

ये खबर भी पढ़ें…
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
बिलासपर... तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में सामने आया कि राइस मिलर द्वारा समिति से 25,300 क्विंटल धान का उठाव दर्शाया गया था, जबकि भौतिक सत्यापन के दौरान मिल परिसर में केवल 22,148 क्विंटल धान ही मौजूद पाया गया। इस तरह 3,152 क्विंटल धान का कोई अता-पता नहीं मिला, जिससे धान की रिसायकलिंग और हेराफेरी की आशंका गहराती चली गई।

कानून का सीधा उल्लंघन

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिल संचालक आयुष अग्रवाल का यह कृत्य छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। अनियमितता की पुष्टि होते ही मौके पर उपलब्ध संपूर्ण धान स्टॉक को जब्त कर राइस मिल को तत्काल सील कर दिया गया।

आईसीसीसी और जीपीएस निगरानी से फंसा

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार धान उठाव और परिवहन की निगरानी के लिए आईसीसीसी कमांड सेंटर के माध्यम से वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग की जा रही है।

समिति से धान उठाने के बाद वाहनों का असामान्य रूप से लंबे समय तक एक स्थान पर रुकना और निर्धारित क्षमता से अधिक धान परिवहन जैसी गतिविधियाँ आईसीसीसी पोर्टल पर स्वतः अलर्ट के रूप में दर्ज होती हैं। इसी तकनीकी निगरानी के आधार पर इस मिल की गतिविधियाँ संदेह के घेरे में आईं।

जांच टीम मौके पर रही मौजूद

संयुक्त जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी अजय कुमार मौर्य, खाद्य निरीक्षक आशीष दीवान, श्याम वस्त्रकार एवं ललिता शर्मा शामिल रहे, जिन्होंने मिल परिसर में विस्तृत भौतिक सत्यापन कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

अनियमित मिलर्स पर जारी रहेगी सख़्ती

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के परिवहन, भंडारण और मिलिंग में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले मिलर्स के विरुद्ध आगे भी सतत जांच और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।