बलरामपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तातापानी पहुंचे।

तातापानी शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तातापानी स्थित प्राचीन तपेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने तपेश्वर महादेव शिवलिंग पर जल का अर्घ्य अर्पित किया तथा तपेश्वर महादेव की विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मकर संक्रांति के उल्लासपूर्ण वातावरण में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी के 7-8वीं कक्षा में अध्यनरत श्रेष्ट सोनी, आयुष गुप्ता, हिमांशु शेखर, अंश सिंह, धु्रव देव सिंह, प्रिंस चौरसिया, बबन विश्वास, आयान अंसारी एवं हिंदी माध्यम स्कूल 9 वीं कक्षा के छात्र मनीश यादव, जीतवर सिंह, मेराज अंसारी, ओम सरदार, अनुराग ठाकुर, प्रशांत मौर्य, रूद्र पाठक के साथ चकरी एवं मांझा थामकर पतंगबाजी का आनंद लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर प्रांगण में पारंपरिक चारपाई पर बैठकर साल पत्ती के दोने में गजक,खोभी लाई, तिलकुट ,तिल के लड्डू का स्वाद चखा।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान के साथ-साथ तिलकुट और तिल के लड्डू का सेवन शुभ माना जाता है।