CGPSC भर्ती परीक्षा/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती प्रक्रिया पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। हाईकोर्ट में दाखिल एक याचिका में आरोप लगाया गया है कि आयोग ने इंटरव्यू के समय अभ्यर्थी से मूल स्थायी जाति प्रमाणपत्र लिए बिना ही उसका चयन कर लिया।

इस गंभीर मामले में हाईकोर्ट ने CGPSC को नोटिस जारी कर पूरा रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह याचिका दिग्विजय दास सिरमौर की ओर से दायर की गई है।

उनका कहना है कि विज्ञापन की शर्तों के क्लाज 10 (डी) में स्पष्ट लिखा है कि उम्मीदवार को इंटरव्यू के समय SDM द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाणपत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करनी अनिवार्य है। यदि उम्मीदवार ऐसा नहीं करता है तो उसकी उम्मीदवारी स्वतः रद्द मानी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वाय. सी. शर्मा ने कोर्ट में दलील दी कि चयनित उम्मीदवार प्रदीप कुमार सोनकर ने न तो इंटरव्यू के दौरान मूल जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया और न ही बाद में मान्य प्रमाणपत्र दिया। ऐसे में उसकी उम्मीदवारी शुरू से ही रद्द हो जानी चाहिए थी।

जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी की बेंच ने सुनवाई के दौरान CGPSC से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या प्रदीप कुमार सोनकर ने इंटरव्यू के समय आवश्यक मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था या नहीं। कोर्ट ने आयोग को आदेश दिया है कि वह इस संबंध में संपूर्ण रिकॉर्ड और नोटशीट अदालत के समक्ष पेश करे।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा…बिना मूल जाति प्रमाणपत्र दिखाए अभ्यर्थी का चयन, हाईकोर्ट ने मांगा पूरा रिकॉर्ड
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.