Raigarh News/रायगढ़/ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रायगढ़ ने जिले के चार अनुविभागों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार  प्रवीण कुमार भगत को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया, श्री भरत कौशिक को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ तथा राकेश कुमार वर्मा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर आधी रात खत्म हुआ छात्रों का आंदोलन
CG News- शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर आधी रात खत्म हुआ छात्रों का आंदोलन
CG News- रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Raigarh News/वहीं वर्तमान में खरसिया के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  प्रवीण तिवारी का स्थानांतरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा के पद पर किया गया है।

नई पदस्थापनाओं से जिले के चारों अनुविभागों में प्रशासनिक कार्यों के संचालन को और अधिक गति मिलेगी। साथ ही राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, न्यायालयीन एवं कार्यालयीन कार्यों के प्रभावी संचालन तथा आमजन को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।Raigarh News

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- डेढ़ साल से ड्यूटी से नदारद कर्मचारी, विभाग ने जारी किया नोटिस
CG News- डेढ़ साल से ड्यूटी से नदारद कर्मचारी, विभाग ने जारी किया नोटिस
मुंगेली: शासकीय सेवा में लंबे समय तक अनधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारी को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। पशु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.