CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

CG Safai Karmchari/अंशकालीन से पूर्णकालिक करने और कलेक्टर दर पर सम्मानजनक मानदेय देने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर ‘स्कूल सफाई कर्मचारी संघ’ ने सरकार को 30 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से प्रदेश के सभी 43,301 सफाई कर्मचारी काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Safai Karmchari/पिछले डेढ़ दशक से स्कूलों की साफ-सफाई का जिम्मा संभाल रहे ये कर्मचारी अपनी उपेक्षा से बेहद आक्रोशित हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे बीते 15 वर्षों से बेहद कम मानदेय पर ‘अंशकालीन’ कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आसमान छूती महंगाई के इस दौर में मौजूदा वेतन से परिवार का भरण-पोषण करना नामुमकिन हो गया है। सफाई कर्मचारी संघ की मांग है कि उन्हें तत्काल ‘पूर्णकालिक’ कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और उनकी मेहनत व आर्थिक जरूरतों को देखते हुए कलेक्टर दर पर सम्मानजनक वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि वे अब और इंतजार करने के मूड में नहीं हैं। मांगों को लेकर दबाव बनाने और आंदोलन की अंतिम रूपरेखा तैयार करने के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में रायपुर में एक राज्य स्तरीय विशाल बैठक बुलाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जहां सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

गौरतलब है कि स्कूलों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता का संकट खड़ा हो सकता है, जिसका सीधा असर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के वातावरण पर पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब सबकी नजरें राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या 30 सितंबर से पहले कर्मचारियों की मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला आता है या फिर 2 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में ‘स्वच्छता’ का काम पूरी तरह ठप हो जाएगा।