खूंटी/ झारखंड के खूंटी जिले की पुलिस ने 13 साल से वांटेड प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के तीन नक्सलियों को रविवार को गिरफ्तार किया।

इनमें बिरसा नाग उर्फ बिरसा मुंडा, तीनू नाग उर्फ सीनू मुंडा और फगुआ मुंडा शामिल हैं। तीनों खूंटी जिले के सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत आयूबहातू गांव के रहने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि इन तीनों पर वर्ष 2012 में आयुबहातू गांव के करम सिंह नाग उर्फ करम सिंह मुंडा की हत्या करने का आरोप है।

करम सिंह मुंडा नक्सलियों का विरोध करते थे। पीएलएफआई के कमांडर लाका पाहन के आदेश पर तीनों नक्सली 25 मई 2012 की रात करम सिंह मुंडा को उनके घर से निकालकर जंगल में ले गए थे। वहां जनअदालत लगाकर उनकी लाठियों से बेरहमी से पिटाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद पत्थर से कुचलकर और गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कांड संख्या 30/12 में आईपीसी की धारा 302, 201, 34 एवं 17 सीएलए के तहत मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। वारदात के बाद तीनों नक्सली खूंटी के बाहर छिपकर रह रहे थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों सोयको बाजार चौक पर आए हुए हैं। इस सूचना पर सोयको के थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय, सब इंस्पेक्टर रोशन बाड़ा और सशस्त्र बल के जवानों ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने प्रारंभिक पूछताछ में हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक सप्ताह पहले 9 मार्च को भी खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के पांच हार्डकोर नक्सलियों को रोन्हे जंगल से गिरफ्तार किया था और उनके पास से कई हथियार बरामद किए थे। इन नक्सलियों में रांची के इटकी थाना क्षेत्र के तरगढ़ी गांव निवासी पवन कुमार उर्फ पवन महतो और करमा बारला, रामगढ़ जिला निवासी सेंटू सिंह, अभय कुमार सिंह उर्फ अमन सिंह और दीपक मुंडा शामिल थे