झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी अब अपने मान-सम्मान, आरक्षण, Penion जैसे मुद्दों को लेकर एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। ‘झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले आंदोलनकारियों के एक बड़े समूह ने रविवार को जामताड़ा के गांधी मैदान में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने झारखंड की सरकार पर उनकी अनदेखी करने और चुनावों के वक्त किए गए वादों से मुकरने का आरोप लगाया।

ये खबर भी पढ़ें…
नए अवतार में आएगी Maruti WagonR, केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स,पढ़े CNG पर क्या है अपडेट
नए अवतार में आएगी Maruti WagonR, केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स,पढ़े CNG पर क्या है अपडेट
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार वैगनआर को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है. इस कार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार ने आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के बाद उन्हें पेंशन और उनके परिजनों को सरकारी नौकरियों में पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने जैसे वादे किए थे, लेकिन सरकार अब वादाखिलाफी कर रही है।

महतो ने कहा कि राज्य में चुनिंदा आंदोलनकारियों को ही पेंशन का लाभ मिल रहा है, जबकि 50 हजार से ज्यादा झारखंड आंदोलनकारी सरकार के रिकॉर्ड में चिह्नित हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नए नाम और अपडेटेड डिजाइन के साथ बाजार में उतारने की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने खुद झारखंड अलग राज्य के आंदोलन की अगुवाई की है, लेकिन उनके पुत्र हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री रहते आंदोलनकारियों को हक नहीं मिलना खेदजनक है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगें नहीं मानती और झारखंड आंदोलनकारियों को उचित मान-सम्मान नहीं देती है तो राज्य भर के हजारों आंदोलनकारी 24 मार्च को झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की जामताड़ा जिला इकाई के अध्यक्ष नारायण मंडल ने कहा, “हमने राज्य के लिए लंबी लड़ाई लड़ी, लेकिन जो उचित मान-सम्मान हमें मिलना था, वह सरकार के स्तर से नहीं मिल पा रहा है। यह अत्यंत दुख की बात है कि राज्य के लिए लंबी लड़ाई लड़ने वाले आंदोलनकारियों को अपने हक के लिए फिर से आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ रहा है।”

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर वे जामताड़ा के उपायुक्त के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन सौंपेंगे।