रामानुजगंज..(पृथ्वी लाल केशर).गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रामानुजगंज स्थित सुभद्रा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संरक्षक नंदलाल पांडे द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात अभिभावकों और अतिथियों ने भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं वीर जवानों के छायाचित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया।

पूरे आयोजन में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और विचार प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान संविधान के मूल्यों, कर्तव्यों और नागरिक जिम्मेदारियों पर भी जोर दिया गया।

आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर संस्था के संचालक जितेंद्र पांडे, गीतांजलि पांडे, सच्चिदानंद पांडेय, राजेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, वेद प्रकाश केशरी, विपुल सिंह, एमडी गुलाम, रोहित गुप्ता, रूपेश केशरी, शक्ति सोनी एवं अनीता सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.