Cg congress।दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में शुक्रवार शाम एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘संगठन सृजन अभियान’ की प्रगति की समीक्षा करना और आगामी चुनावों के मद्देनजर सांगठनिक ढांचे को अंतिम रूप देना था। बैठक में उन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष (PCC) और प्रभारी शामिल हुए, जहां जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाले ड्राइवर पर FIR, निलंबित
CG News- महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाले ड्राइवर पर FIR, निलंबित
CG News/जांजगीर। महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाले ड्राइवर पर FIR दर्ज किया है। पुलिस कारवाई के बाद, उपसंचालक पशु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि संगठन को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। खड़गे ने सभी राज्यों को सख्त समयसीमा (Deadline) देते हुए निर्देश दिए।15 दिन के भीतर जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) का पूर्ण गठन।30 दिन के भीतर ब्लक कमेटियों की नियुक्ति।60 दिन के भीतर मंडल, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर की समितियों का काम पूरा करना।

नेतृत्व ने जोर दिया कि इन कमेटियों में SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों को उचित और सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलना अनिवार्य है, ताकि पार्टी का समावेशी स्वरूप जमीनी स्तर पर दिखाई दे।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज विशेष रूप से मौजूद रहे। दीपक बैज ने आलाकमान को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ में संगठन सृजन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

बैज ने कहा, “हमें जो दिशा-निर्देश मिले हैं, उन्हें प्रदेश में पूरी गंभीरता से लागू किया जाएगा। हमारा लक्ष्य हर बूथ पर मजबूत सिपाही तैनात करना है।”

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन के साथ-साथ बैठक में छत्तीसगढ़ के स्थानीय राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। दीपक बैज ने जानकारी दी कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मनरेगा के मुद्दों पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता को लामबंद करने के लिए एक नई कार्ययोजना तैयार की गई है।