TET exam: रायपुर।विधानसभा के एक प्रश्न में शिक्षा मंत्री का जवाब था कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जायेगा, यह सही है, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि सेवारत शिक्षकों के लिए वर्ष में दो बार शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करे सरकार।

Tet exam।एक अन्य प्रश्न में कि राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तरह छत्तीसगढ़ में भी साल में दो बार शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन क्यों नहीं किया जा रहा? यह प्रश्न विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में है ही नहीं।

एक प्रश्न में कि क्या सरकार द्वारा विभागीय सीमित शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कर पात्रता अंकों में छूट देते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है? कृपया जानकारी देवें?

आयोजन किया जा रहा है और आयोजन किया जाएगा दोनों प्रश्न में बहुत अंतर है, अभी तक टेट की अनिवार्यता नही होने से शिक्षकों के लिए विभागीय टेट का आयोजन नही किया गया, परीक्षा ही नही हुआ है तो अंक में छूट का विषय स्वमेव समाप्त हो जाता है।

शिक्षा मंत्री जी ने पूर्व में ही टेट परीक्षा के सम्बंध में कहा था कि शिक्षकों का अहित नही होने दिया जाएगा, कोई बीच का रास्ता निकाला जाएगा, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यदु, कोमल वैष्णव, मुकेश मुदलियार, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र परिक ने कहा है कि शिक्षा मंत्री के विधानसभा में दिये जवाब कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन किया जाएगा, जिसके तहत शिक्षा विभाग शीघ्र टेट का विभागीय परीक्षा आयोजित करें।

*पढ़िए प्रश्न और उत्तर और चिंतन करिए*👇

41. (क्र. 346) श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े: क्या स्कूल शिक्षा मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे किप्रश्न 41 (क) प्रश्न: क्या शिक्षा का विषय समवर्ती सूची में शामिल होने के कारण राज्य स्तर पर भी शिक्षा से संबंधित नीति निर्धारण किया जा सकता है? यदि हाँ, तो शिक्षक पात्रता परीक्षा में शिक्षकों को राहत प्रदान करने के लिए क्या प्रयास किया जा रहा है?

उत्तर:जी हाँ, आंशिक रूप से। शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जायेगा।प्रश्न 41 (ख)प्रश्न: क्या सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर राज्य शासन द्वारा पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गयी है? यदि हाँ, तो जानकारी देवें?उत्तर जी नहीं।

प्रश्न 41 (ग)प्रश्न: राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तरह छत्तीसगढ़ में भी साल में दो बार शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन क्यों नहीं किया जा रहा? जानकारी देवें?उत्तर: राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन आवश्यकता के अनुरूप किया जाता है।

प्रश्न 41 (घ)प्रश्न:क्या सरकार द्वारा विभागीय सीमित शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कर पात्रता अंकों में छूट देते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है? कृपया जानकारी देवें?उत्तर: जी नहीं। शेषांश का प्रश्न उपस्थित नहीं होता है।