बेरोजगारी भत्ता योजना।जयपुर। राजस्थान सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना’ संचालित की जा रही है।

योजना के अंतर्गत पुरुष आशार्थियों को प्रतिमाह 4 हजार रुपये तथा महिला आशार्थियों को प्रतिमाह 4 हजार 500 रुपये बेरोजगारी भत्ते के रूप में प्रदान किए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थियों का औचक निरीक्षण,अनुपस्थित पाए जाने पर भत्ता रोकने की कार्यवाही प्रारम्भ
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योजना की अनिवार्य शर्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी को प्रतिदिन 4 घंटे की इंटर्नशिप विभिन्न राजकीय कार्यालयों में करना अनिवार्य है।

योजना की प्रगति एवं इंटर्न उपस्थिति की वास्तविक स्थिति जानने हेतु उपनिदेशक श्रीमती नवरेखा के नेतृत्व में चौमू तहसील के रामपुरा डाबड़ी, उदयपुरिया, इटावा भोपजी आदि क्षेत्रों के राजकीय कार्यालयों, पटवार भवन, पंचायत समिति, आयुर्वेद औषधालय, पशु चिकित्सालय आदि में इंटर्नशिप कर रहे लाभार्थियों का औचक निरीक्षण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण में यह पाया गया कि कई इंटर्न जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ सौंपे गए कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, वहीं अनेक इंटर्न कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए लाभार्थियों के विरुद्ध भत्ता रोकने संबंधी कार्यवाही कार्यालय स्तर पर प्रारम्भ कर दी गई है।

उपनिदेशक  नवरेखा ने बताया कि इंटर्नशिप की नियमित उपस्थिति प्रमाण-पत्रों की जांच के दौरान गलत तरीके से उपस्थिति दर्ज करवा कर भत्ता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से 2 लाख 58 हजार 520 रुपये की वसूली कर राजकोष में जमा कराए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्तमान में मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के इंटर्न लाभार्थी, जिला कलक्टर महोदय के निर्देशों की अनुपालना करते हुए राज्य सरकार के अभियान विशेष गहन पुनरिक्षण कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

इन युवा लाभार्थियों द्वारा किए जा रहे योगदान को जिम्मेदार नागरिक व युवा शक्ति के सकारात्मक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।