रायपुर: शीत ऋतु की गंभीरता और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों, कलेक्टरों और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संशोधित दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रत्येक जिले को स्थानीय स्तर पर शीतलहर पर कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए पूर्व तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। जैसे स्कूल का समय बदलना, छुट्टी देना या सुरक्षा से जुड़े सख्त उपाय लागू करना। इससे साफ है कि जिलों की ताकत बढ़ गई है और वे मौसम की गंभीरता देखकर तुरंत निर्णय ले सकेंगे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार जिला, तहसील और ग्राम स्तर तक किया जाए, जिससे शीतलहर से सुरक्षा से संबंधित जानकारी आम जनता और विशेषकर संवेदनशील समूहों तक समय पर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन्हीं निर्देशों के पालन में स्कूल शिक्षा विभाग ने भी सभी शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यक एहतियात अपनाने के निर्देश दिए हैं। मौसम की स्थिति के अनुसार स्कूल समय में आवश्यक परिवर्तन के आदेश जिलों को जारी करने को कहा गया है, ताकि विद्यार्थी अत्यधिक ठंड से बच सकें। कक्षाओं को गरम रखने की उचित व्यवस्था, प्राथमिक उपचार बॉक्स की उपलब्धता, अस्पताल और आपातकालीन सेवाओं के संपर्क नंबरों का प्रदर्शन तथा जरूरत पड़ने पर विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहूंचाने हेतु वाहन और जिम्मेदार शिक्षक को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शीतलहर से बचाव संबंधी सुझावों के बैनर स्कूल परिसर में लगाने और शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को नियमित रूप से आवश्यक सावधानियों की जानकारी देने पर बल दिया गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी मुख्य दिशा-निर्देशों और स्कूल शिक्षा विभाग के स्तर पर की जा रही तैयारियों का उद्देश्य आगामी ठंड के मौसम में विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि शीतलहर के संभावित प्रभावों को समय रहते रोका और नियंत्रित किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.