Cg teacher news।जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में कार्यरत सभी संकुल समन्वयकों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने नए और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मिली जानकारी अनुसार शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देशों के बाद जारी इस आदेश में संकुल समन्वयकों के साप्ताहिक कार्यदायित्वों को स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में बंद पड़े सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीईओ कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब संकुल समन्वयकों को सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को अपने मूल स्कूलों में अनिवार्य रूप से अध्यापन कार्य करवाना होगा।

वहीं मंगलवार और शनिवार को उन्हें अपने संकुल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों की मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन करना होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि इससे पहले भी संकुल समन्वयकों को स्कूलों में कम से कम एक विषय पढ़ाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अधिकांश समन्वयक मॉनिटरिंग और प्रशासनिक कार्यों का हवाला देकर अध्यापन से दूरी बनाए रखते थे।

इसी ढुलमुल रुख को देखते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विभागीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया था कि संकुल समन्वयकों का मूल पद शिक्षक है, इसलिए उन्हें अध्यापन कार्य से अलग नहीं किया जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने यह भी कहा था कि इस जिम्मेदारी में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

शिक्षा मंत्री के सख्त रुख के बाद जांजगीर जिले में इन नए दिशानिर्देशों को लागू करने की शुरुआत हो चुकी है।