Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है. कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर 10 लाख 1 हजार रुपये ऐंठने और बाद में उसी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेचकर रजिस्ट्री कराने के आरोप में मोहन नगर पुलिस ने एक शातिर जमीन दलाल को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोकेश खुल्लर उर्फ लक्की (38 वर्ष), निवासी मैत्री नगर रिसाली के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में थमा मानसून का जोर: रायपुर समेत कई जिलों में बढ़ा पारा, अगले 4 दिनों तक बारिश की सुस्ती के आसार
छत्तीसगढ़ में थमा मानसून का जोर: रायपुर समेत कई जिलों में बढ़ा पारा, अगले 4 दिनों तक बारिश की सुस्ती के आसार
रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून के कमजोर पड़ते ही गर्मी और उमस ने एक बार फिर लोगों को बेहाल करना शुरू कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में शामिल दो अन्य सह-आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी विजय सिंह चौहान (53 वर्ष) ने 14 सितंबर 2026 को मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा में सूने मकान में चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का सामान बरामद
जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में बंद पड़े सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2024 में उनकी मुलाकात अजय साहू नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताते हुए लोकेश खुल्लर और अमित साहू से उनका परिचय कराया.

तीनों ने मिलकर विजय को उरला क्षेत्र में करीब 10 हजार वर्ग फीट की जमीन दिखाई और इसमें निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का भरोसा दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमीन बड़ी होने के कारण जब विजय ने अकेले खरीदने में असमर्थता जताई, तो आरोपी लोकेश खुल्लर ने 50 फीसदी हिस्सेदारी खुद करने का प्रस्ताव रखा. इसके बाद 1,250 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से सौदा तय कर 7 अक्टूबर 2024 को इकरारनामा बनवा लिया गया.

रजिस्ट्री से पहले जमीन का सीमांकन कराने और मौके पर मौजूद बिजली के खंभे को हटवाने का आश्वासन देकर आरोपियों ने किस्तों में कुल 10 लाख 1 हजार रुपये ले लिए. इसमें 3 अक्टूबर 2024 को अमित साहू को 51 हजार रुपये नकद और 7 अक्टूबर को जमीन मालिकों के नाम 5 लाख व 4.5 लाख रुपये के दो चेक शामिल थे.

पैसे लेने के बाद आरोपी लंबे समय तक सीमांकन का बहाना बनाकर टालमटोल करते रहे. बाद में पीड़ित को पता चला कि जिस जमीन का इकरारनामा उनके साथ हुआ था, उसे आरोपियों ने अधिक दाम में किसी और व्यक्ति को बेचकर उसकी रजिस्ट्री भी करा दी है.

रकम वापस मांगने पर जब पैसे देने से इनकार कर दिया गया, तब पीड़ित ने पुलिस की शरण ली.

शिकायत मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने इकरारनामा और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड खंगालते हुए जांच शुरू की. जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लोकेश खुल्लर उर्फ लक्की को 15 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी अजय साहू और अमित साहू की तलाश की जा रही है. वहीं, पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी जमीन या अचल संपत्ति का सौदा करने से पहले उसके स्वामित्व, सीमांकन और संबंधित कानूनी दस्तावेजों का राजस्व विभाग व पंजीयन कार्यालय से विधिवत सत्यापन जरूर करा लें.